कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

न्याय में न हो देरी: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अभियोजन अधिकारियों को चेताया

लंबित मुकदमों पर जिलाधिकारी का हंटर, अभियोजन कार्यों की समीक्षा में दिखे सख्त

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में माँ मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियोजन से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, न्यायालयों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि सभी मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, जिससे गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों में शीघ्र न्याय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयावधि में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही पुलिस विभाग एवं अभियोजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए साक्ष्य संकलन, केस डायरी की उपलब्धता, गवाहों की उपस्थिति एवं आवश्यक न्यायिक प्रक्रियाओं को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित मामलों की निरंतर समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- अमरौधा में एचडीएफसी बैंक ‘परिवर्तन’ प्रोजेक्ट का आगाज, ग्रामीण विकास को लगेंगे पंख

 

 

Related Articles

AD
Back to top button