भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त के विजयेन्द्र पांडियन ने जनसमस्याओं को सुना
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कथरी गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया

- भोगनीपुर में मंडलायुक्त ने सुनीं शिकायतें,05 का निस्तारण
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त के विजयेन्द्र पांडियन ने जनसमस्याओं को सुना।इस अवसर पर कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं।जिनमें 05 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।मंडलायुक्त ने जवानों से सलामी ली।जिसके बाद शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।पिलखिनी गांव निवासिनी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।लेकिन मोहल्ले के लोग गली में मवेशी बांधते हैं जिससे ऑटो निकालने में परेशानी होती है।मवेशी हटाने के लिए कहने पर पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं।हरदुआ खालसा निवासी राजेंद्र पांडेय ने शिकायत की कि गांव के राजस्व अभिलेखों में खलिहान दर्ज भूमि पर बलराम ने गढ्ढा खोदकर पिलर बना लिए हैं और ईंटों से दीवारें बनाने जा रहे हैं।इससे ग्रामीणों को खलिहान में फसल रखने में परेशानी होगी।अन्य लोगों के मना करने के बाबजूद वह अवैध कब्जा कर रहे हैं।मंडलायुक्त ने शिकायतों को सुनकर 05 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार,उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह,तहसीलदार डॉ प्रिया सिंह,नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,नायब तहसीलदार अभिनय चतुर्वेदी,क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, खंड विकास अधिकारी मलासा संजय कन्नौजिया,खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण,चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान,थाना प्रभारी रीना गौतम,थाना प्रभारी कालीचरन कुशवाहा समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



