कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में मिला 22 वर्षीय युवक का अधजला शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर; अमन यात्रा लाइव की विशेष रिपोर्ट

जनपद के थाना डेरापुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

कानपुर देहात (अमन यात्रा लाइव): जनपद के थाना डेरापुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:00 बजे थाना डेरापुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डूडीवरी को जाने वाले बंबा से लगभग 100 मीटर दक्षिण की तरफ एक सूखे नाले में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि शव अधजली अवस्था में है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है।

शव के अधजले होने के कारण पहचान करने में काफी कठिनाई हो रही है। अमन यात्रा लाइव के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस हुलिए के युवक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचित करने की कृपा करें:

प्रभारी निरीक्षक, थाना डेरापुर: 9454403695

क्षेत्राधिकारी, डेरापुर: 9454401472

पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही घटना की असल वजह साफ़ हो पाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button