कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति घायल,हालत गंभीर

भेजा गया कानपुर, कार कब्जे में,पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायलों की पहचान औरैया निवासी राकेश और उनकी पत्नी शीलम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक स्कूटी सवार दंपत्ति अपने घर से भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव में किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी बरौर थाना क्षेत्र के मीनापुर पुलिया के पास एक कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही एस आई समर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जहां मौजूद चिकित्सक विकास कुमार ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तत्पश्चात जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायलों की हालत में सुधार होते न देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।परिजनों को सूचना भेज दी गई है।हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात : इग्नू में अब प्रवेश एवं पुनः प्रवेश 30 मार्च तक तथा परीक्षा फॉर्म 10 अप्रैल 2026 तक

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button