कानपुर देहात: धीरेंद्र सिंह ने संभाली थाना डेरापुर की कमान,बोले अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था उनकी प्राथमिकता
अशांति फैलाने वाले होंगे सलाखों के पीछे

कानपुर देहात। नवागत थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को डेरापुर थाने की कमान संभाल ली।उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन और विभाग की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
बताते चलें की बीते गुरुवार की देर रात पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाए रखने हेतु पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल कर दिया था।जिसके क्रम में बरौर थाना प्रभारी अमिता वर्मा को थाना एच टी,निरीक्षक महेश कुमार को थाना बरौर तथा निरीक्षक धीरेंद्र सिंह को डेरापुर थाने की कमान सौंपी गई थी।
आज शनिवार को धीरेंद्र सिंह ने थाना डेरापुर की कमान संभाल ली।चार्ज संभालते ही वे एक्शन मोड में नजर आए।उन्होंने सर्वप्रथम समस्त स्टाफजनों से परिचय प्राप्त किया तत्पश्चात थाने में आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और फरियादियों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।अपराध पर अंकुश लगाना और पुलिस जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है।उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादी बेझिझक थाने पर आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।उनकी शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का प्रयास करेगी।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।सामाजिक सद्भाव बनाए रखने वालों का सम्मान किया जाएगा जबकि अपराध करने वाले सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।



