सिकंदरा में बीमारी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में रविवार शाम एक युवक ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान स्वर्गीय अशर्फीलाल के 35 वर्षीय पुत्र दीपक के रूप में हुई है।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि दीपक कैंसर की बीमारी से पीड़ित था।रविवार शाम करीब 6 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम को भी सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



