कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर लाटा में हुआ वार्षिकोत्सव, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मंत्री ने किया सम्मानित

कक्षा 4 में श्रद्धा ने प्रथम, रोहन पाल ने द्वितीय, हर्षित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। सरवनखेड़ा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर लाटा में बुधवार को वार्षिकोत्सव, नवारम्भ व कन्यापूजन का कार्यक्रम महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मंत्री द्वारा विद्यालय में व कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

कक्षा-5 की छात्रा अंशिका कश्यप ने प्रथम स्थान, आरुषी ने द्वितीय स्थान वा काव्या कमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में श्रद्धा ने प्रथम, रोहन पाल ने द्वितीय, हर्षित सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3 में शैलजा ने प्रथम, आस्था ने द्वितीय, परी गुप्ता ने तृतीय स्थान, कक्षा 2 में अनन्या ने प्रथम, तैयबा ने द्वितीय, सन्ध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्ष 1 में आयुष दिवाकर ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय, मधू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में निपुण विद्यालय पुरस्कार प्रधानाध्यापक सरोज शुक्ला वा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान क्रमशः मीना अग्रवाल व क्षमा पाठक को प्रदान किया गया।

मंत्री द्वारा नवारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का तिलक कर उत्साहवर्धन किया गया। आज मानवी, प्रज्ञा, रौनक, मंजुल, अमितेश कुल पांच बच्चों ने प्रवेश लिया। मंत्री द्वारा 9 कन्याओं का पूजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज का दौर शिक्षा व विज्ञान का दौर है, इस दौर में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से मनुष्य की सोचने समझने की शक्तियां बढ़ती है। जिससे वह अपने जीवन को सही दिशा दे पाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान अकबरपुर खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सरवनखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, अरुण त्रिपाठी, विमल त्रिवेदी, निर्मला दीक्षित, शिवा पाण्डेय, कार्यक्रम संचालक अभिषेक द्विवेदी, आनन्द मुसरान, आशीष द्विवेदी गोरेंद्र सचान, शैलेश त्रिपाठी, चन्द्रवीर पाल, ऋषभ बाजपेई, विपिन शांत, डायट प्रवक्ता अंजना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: निपुण सम्मान समारोह में 661 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित

Related Articles

AD
Back to top button