कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: संगसियापुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद प्रशासन सख्त अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून का सम्मान करने की हिदायत

जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर थाना अंतर्गत ग्राम संगसियापुर में शांति और सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने उच्च स्तरीय बैठक की। पिछले दिनों बौद्ध कथा के समापन पर हुई मारपीट और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में उपजे तनाव को देखते हुए प्रशासन ने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया।

बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोनों पक्षों के प्रमुख नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों को स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

अफसरों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी उत्तेजनापूर्ण गतिविधि से बचें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। विधिक प्रक्रिया में सहयोग करने की हिदायत देते हुए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में न ले। वरिष्ठ अधिकारियों की इस पहल से ग्रामीणों के बीच विश्वास बहाली हुई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

ये भी पढ़े- प्रतिभा शुक्ला के प्रस्ताव पर मुहर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 सड़कों के लिए दी स्वीकृति

Related Articles

AD
Back to top button