उत्तरप्रदेश

महिला की गला रेतकर हत्‍या, अवैध संबंधों पर अटकी शक की सुई

अंबेडकरनगर में महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के कारणों की तलाश की। प्रकरण टांडा कोतवाली के अजमेरी बादशाहपुर गांव का है। पूरी घटना में अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बनने की बात सामने आ रही है।

 

अंबेडकरनगर,अमन यात्रा : अंबेडकरनगर में महिला की सोते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्या के कारणों की तलाश की। प्रकरण टांडा कोतवाली के अजमेरी बादशाहपुर गांव का है। वहीं प्रथम दृष्‍टया हत्‍या अवैध संबंधों को लेकर लग रही है हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्‍टि नहीं की है।

यह है पूरा मामला

गांव के सधई का पूरा में सेवाराम और रामशिला दो सगे भाई हैं। इनकी पत्नियां भी सगी बहनें हैं। बड़ी बहन अनीता का विवाह सेवाराम के साथ हुआ है, जबकि छोटी बहन किरन का विवाह रामशिला के साथ हुआ है। बंटवारा होने के बाद दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। सेवाराम ने बताया कि रविवार रात गांव में बरात आई थी। उसके चारों बेटे सत्यम प्रकाश, देवराज, दीपक एवं शिवम बरात देखने गए थे। रात करीब 10 बजे वह बच्चों को खोजने निकला था। करीब एक घंटे बाद अपने बेटों के साथ घर पहुंचा तो देखा कि चारपायी पर उसकी पत्नी अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्या गला रेतकर की गई थी। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मृत महिला के बेटे देवराज ने कोतवाली में हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जो घटना के पीछे अवैध संबंधों की तरफ इशारा करते हैं। जल्दी ही राजफाश कर हत्यारे को जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button