उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,फैली सनसनी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अचरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से शव लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के अचरौली गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से शव लटका मिला।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।मृतक की पहचान अचरौली गांव निवासी हरिराम के पुत्र उमेश बाबू उर्फ टिल्लू के रूप में हुई है।मंगलवार सुबह उमेश बाबू उर्फ टिल्लू का संदिग्ध परिस्थितियों में खेतों में खड़े आम के पेड़ से शव लटका मिला ।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने आनन फानन में बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है।सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button