कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात भाजपा को भारी क्षति: गांव चलो अभियान के दौरान जिला मंत्री विनोद नायक का हृदय गति रुकने से निधन

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने पार्टी के लिए बताया बड़ी क्षति।

कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी को उस समय गहरा झटका लगा जब पार्टी के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक का आकस्मिक निधन हो गया। विनोद नायक परौख गांव में आयोजित ‘गांव चलो अभियान’ के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे, जहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी पार्टी और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तत्काल अकबरपुर के सरकारी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान सूचना मिलते ही उन्हें स्वयं कार्डियोलॉजी लेकर पहुँचीं, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया गहरा दुख

जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने विनोद नायक के निधन को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

ये भी पढ़े-  रनिया पुलिस का अदम्य साहस: धधकती आग के बीच कूदे थाना प्रभारी और जांबाज सिपाही, टला बड़ा हादसा

Related Articles

AD
Back to top button