कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद की कहिंजरी चौकी पर तैनात कांस्टेबल केशव यादव की सड़क हादसे में मौत

सरकारी कार्य निपटाकर कोतवाली से चौकी लौटते समय पहाड़ीपुर गांव के पास हुआ हादसा।

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ड्यूटी कर लौट रहे एक जांबाज सिपाही की जान चली गई। कहिंजरी चौकी पर तैनात कांस्टेबल केशव यादव की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल केशव यादव रसूलाबाद कोतवाली में सरकारी कार्य निपटाने के बाद वापस अपनी तैनाती वाली जगह, कहिंजरी चौकी जा रहे थे। जैसे ही वह पहाड़ीपुर गांव के पास पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि केशव यादव को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
​राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब अपने साथी का शव सड़क पर पड़ा देखा, तो उनकी आंखें नम हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी और अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
​अचानक हुए इस हादसे ने विभाग को झकझोर कर रख दिया है।
​पुलिस ने केशव यादव के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बाइक अनियंत्रित होने का कारण कोई तकनीकी खराबी थी या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button