कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सीडीओ जायसवाल ने विकासखंड राजपुर में निर्मित वृहद गौ-सरंक्षण केंन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

वर्मी पिट स्थापित कर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उचित दर पर किसानों को बेचा जाए: विधान

Story Highlights
  • आश्रय स्थल की सघन निगरानी हेतु आगमी 02 दिवस के अंदर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए जाए अन्यथा संबंधित अधिकारी कार्यवाही के लिए रहे तैयार

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकासखंड राजपुर में निर्मित वृहद गौ-सरंक्षण केंन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मौके पर 339 गोवंश संरक्षित मिले एवं 90 कुन्तल भूसा, 60 कुन्तल हराचारा मिला जिसे गौवंशों को नियमित रूप से खिलाया जा रहा है। वहीँ कुल 13 पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिली जिस पर उन्होंने तत्काल शतप्रतिशत ईयर टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के पश्चात भी आश्रय स्थल की सघन निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगवाए गए है जिसे तत्काल लगवाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यदि आगामी 02 दिवस के अंदर कैमरे नहीं लगवाए जाते है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला से प्राप्त गोबर के निस्तारण हेतु वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर उचित दर पर किसानों को बेचा जाए साथ ही मृत पशुओं का शव निस्तारण नियमानुसार तत्काल कार्यवाही की जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। वहीँ विगत कई वर्षों से आश्रय स्थल में बायो गैस निर्मित अवस्था में है जिसका संचालन नहीं किया जा रहा है जिस पर उन्होंने सम्बंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला पंचायत राज अधिकारी से व्यक्तिगत सम्पर्क करते हुए शीघ्र ही आरम्भ करवाते हुए बिजली उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद बनाये जाने की कार्यवाही अमल में लायी जाए।

उन्होंने कहा कि गौशाला के निकटस्थ भूमि का चिन्हांकन करवाते हुए हरे चारे की बुआई भी करवाई जाए ताकि गौवंशों को प्रयाप्त मात्रा में हरा चारा ऊपलब्ध हो सके। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में नियमित आहार दिया जाए। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं पशु आहार का भण्डारण रखा जाए। निरिक्षण के समय मौके पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव , ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: संदलपुर ब्लॉक कार्यालय में सीडीओ की बड़ी कार्रवाई लापरवाही पर बीडीओ और कर्मचारियों को मिली कड़ी चेतावनी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button