उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के रनिया में चोरों का तांडव: तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार

ग्रामीणों में दहशत, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।

रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के शिवनाथपुरवा गांव में गुरुवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर दो घरों से लाखों रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपए की नकदी पार कर दी। एक घर में चोरी का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। दूसरे और तीसरे घर में चोरो ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर घर से और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर एसओजी टीम, रनियां पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस को घर के पीछे सीढ़ी लगी मिली।

रनिया थाना क्षेत्र के शिवनाथपुरवा निवासी किशन यादव कौशल यादव और ओमप्रकाश का मकान थोड़ी दूर पर है। चोरो ने करीब दो बजे श्री किशन यादव के मकान के बाहर बने कमरे की कुंडी तोड़ दी। लेकिन चोरों को कुछ नहीं मिला। कौशल और ओम प्रकाश किसान है। कौशल के घर में मकान का निर्माण चल रहा था। लेंटर डलवाने के लिए सामना जमा था।

इसको लेकर कौशल अपने पत्नी कल्पना और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। चोर पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाकर छत से मकान में उतर कर कमरे से ढाई लाख की नगदी और सोने की चेन, एक जोड़ी बाला,एक जोड़ी तोड़िया पार करके भाग गए। इसके बाद चोर ओम प्रकाश के मकान में घर में पहुंचकर बॉक्सा से सोने की तीन अंगूठी, झुमकी और एक जोड़ी तोड़िया पार कर ले गए। कौशल की पत्नी कल्पना के अनुसार रात करीब 3 बजे नींद खुलने पर चोर भागते नजर आए। एक ही रात में तीन घरों में चोरों ने घटना को अंजाम देकर गांव में दहशत का माहौल बना है।

सूचना मिलने पर रनियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद एसओजी प्रभारी प्रवीण यादव, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इस संबंध में एसओ रनिया दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि चोरों द्वारा सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश किए जाने के साक्ष्य मिले हैं और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना की तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: सीडीओ जायसवाल ने विकासखंड राजपुर में निर्मित वृहद गौ-सरंक्षण केंन्द्र गुरुदही बुजुर्ग का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button