कानपुर देहात में थ्रेसर में साड़ी फंसने से महिला गंभीर घायल
गेहूं की मड़ाई के दौरान हुआ हादसा, पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौकी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां सोमवार शाम गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में साड़ी फंसने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायल महिला की पहचान सुनील कुमार की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है।चौकी गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ खेत में गेहूं की मड़ाई करवा रहे थे।इसी दौरान अचानक उनकी पत्नी सोनी देवी की साड़ी थ्रेसर में फंस गई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन फानन में उसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े- नारी सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प, कानपुर देहात में गूंजा मिशन शक्ति 5.0 का संदेश



