उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल,भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बीती शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

मूसानगर।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र में मुगल रोड पर बीती शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान घाटमपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव निवासी अजीत कुमार के साथ हुई है।अजीत शनिवार रात भोगनीपुर कस्बे में अपनी दुकान बंद कर गांव वापस लौट रहे थे।तभी मूसानगर के निकट मुगल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने अजीत की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button