कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल आरएसजीयू पीजी कॉलेज की टीम ने छात्र संवाद से बदली सोच

मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरी और पेन देकर किया गया सम्मानित।

पुखरायां: कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में स्थित प्रतिष्ठित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय (आरएसजीयू) ने उच्च शिक्षा की पहुंच हर छात्र तक बनाने के लिए एक बड़ा शिक्षा संवाद अभियान छेड़ दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप महाविद्यालय के मंत्री प्रबंधक और प्राचार्य ने संयुक्त रूप से एक विशेष शिक्षक मंडल की टीम गठित की है जिसका लक्ष्य उच्च शिक्षा में छात्र नामांकन (एनरोलमेंट) को बढ़ाना और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।

इस महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत महाविद्यालय के मंत्री प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी और प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह के नेतृत्व में श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज से की गई। इस दौरान इग्नू समन्वयक डॉ पर्वत सिंह और डॉ इदरीस खान की भी विशेष उपस्थिति रही। टीम ने इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी को महाविद्यालय की डायरी भेंट की और बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को डायरी व पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और आत्म अनुशासन ही वह चाबी है जिससे सफलता का हर द्वार खुल सकता है।

शिक्षा संवाद के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए डॉ निधि अग्रवाल और डॉ अंशुमन उपाध्याय की टीम ने जसवंत सिंह इंटर कॉलेज माती व कविता इंटर कॉलेज गौरा नगर में छात्रों से सीधा संपर्क साधा। वहीं डॉ प्रबल प्रताप सिंह तोमर और संजय सिंह की टोली ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज डोभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी कड़ी में डॉ रमणीक श्रीवास्तव और डॉ शिवनारायण यादव की टीम ने हीरालाल इंटर कॉलेज चौरा और बृज बिहारी मेहरोत्रा इंटर कॉलेज अमरौधा पहुंचकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व और महाविद्यालय में उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।


ये भी पढे-  कानपुर देहात : शिवली में भीषण सड़क हादसे में मामा भांजी की मौत,पांच घायल, ईको कार व ऑटो में जोरदार भिड़ंत

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button