कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, न्यायालय ने सुनाई सजा

मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कनविक्शन के तहत हुई प्रभावी पैरवी।

कानपुर देहात में महिला सुरक्षा और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना रूरा क्षेत्र के वर्ष 2022 के एक दुष्कर्म मामले में माननीय न्यायालय ADJ-15 ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अभियुक्त विपिन उर्फ छोटू को दोषी करार दिया और उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

मामला मई 2022 का है, जब अभियुक्त विपिन ने एक युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना रूरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्य जुटाए और चार्जशीट दाखिल की। मिशन शक्ति 5.0 और ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस, अभियोजन पक्ष और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के कारण मात्र चार साल के भीतर दोषी को सजा दिलवाई गई है।

न्यायालय ने सजा के साथ-साथ दोषी पर 20,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे 1 वर्ष 8 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय समाज में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों में कानून का डर पैदा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: देवराहट पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर, 48 किलो से ज्यादा अवैध गांजा और 32 लाख का कंटेनर बरामद


Related Articles

AD
Back to top button