कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मुँगीसापुर में तीन सटोरिए सट्टा खेलते गिरफ्तार,पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

3915 रुपए नगदी समेत सट्टे की पर्चियां बरामद, भेजा गया न्यायालय

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में जुआरियों/सटोरियों के विरुद्ध थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने बीती सोमवार की देर रात चेकिंग के दौरान तीन सटोरियों को 3915 रुपए नगदी व सट्टे की पर्चियों समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।चौकी प्रभारी मुंगीसापुर अरविंद तिवारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ बीती सोमवार की रात्रि करीब 11.38 बजे चेकिंग के दौरान मुँगीसापुर कस्बे में आजाद गेस्ट हाउस के पास बीबापुर तिराहे पर छापामारी कर तीन व्यक्तियों को सट्टा खेलते रंगे हाथों दबोच लिया।आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पूँछतांछ में आरोपियों ने अपना नाम पता मुँगीसापुर कस्बा निवासी साजिद व सोहिल तथा तिगाईं रूरा निवासी बिपिन दुबे बताया है।जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3915 रुपए नगदी समेत विभिन्न नंबरों की सट्टे की पर्चियां बरामद की गईं।पुलिस पूँछतांछ में आरोपियों ने सट्टा खेलने की बात कुबूल की है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button