कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में खेत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान

हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस गहनता से जांच में जुटी

कानपुर देहात के सलेमपुर महेरा गांव के पास खेत में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला है।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सलेमपुर महेरा गांव के ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि मिंडाकुआ से भवनपुर जाने वाले मार्ग के किनारे पप्पू तिवारी के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।सूचना मिलते ही रसूलाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।शव की हालत बेहद खराब होने और क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।घटना की संदिग्धता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि मृतक ने काला पैंट, नीले रंग की अंडरवियर,नीली बनियान और सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी थी।शव काफी क्षत विक्षत अवस्था में होने से उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।वहीं घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई।ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक जाने की आशंका जताई है।फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में युवक की मौत का मामला बना मर्डर मिस्ट्री, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


 

Related Articles

AD
Back to top button