बाघपुर में पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद यह कदम उठाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान बाघपुर निवासी मुन्नी लाल गौतम के 30 वर्षीय पुत्र संजय गौतम के रूप में हुई है।संजय ने रविवार शाम करीब 7 बजे अपने कमरे के अंदर धन्नी में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।परिजनों के मुताबिक संजय शराब का आदी था।जिसको लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।घटना के समय उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की मां आशा,पत्नी मालती,पुत्र अंशु,पुत्री दीवानी और भाई सुनील और दीपक का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलते ही बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



