कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात-ग्रामीण यातायात में बड़ा सुधार: रसूलाबाद से माती मुख्यालय के लिए नई बस सेवा शुरू, देखें पूरा टाइम टेबल

परिवहन निगम की सामान्य बसों की तुलना में इस बस का किराया कम रखा गया है ताकि ग्रामीण यात्रियों को राहत मिल सके।

कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ के अंतर्गत क्षेत्र के लोगों को सुगम और किफायती यातायात की शानदार सौगात मिली है। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायिका पूनम शंखवार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम में इस नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रशांत तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सोमलता यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र० परिवहन निगम माती डिपो मोहम्मद अशफाक और जिला राज पंचायत अधिकारी विकास पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में ग्रामीण रूटों को जोड़ने वाली इस सेवा का शुभारंभ किया गया।

इन गांवों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

यह नई बस सेवा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी। बस तिस्ती से रवाना होकर बर्राठर्रा, मनावा, डगराहा, शहबाजपुर, असालतगंज, रसूलाबाद, पहाड़ीपुर, अंगदपुर, कहिंजरी, कपराहट, मल्हाणपुरवा, मुरलीपुर, सिमरामऊ, बनीपारा, डगराहा, जगनपुर, रूरा, तिगाई, मुक्तापुर, नरिहा, अकबरपुर से होते हुए माती मुख्यालय मार्ग तक चलेगी। इस रूट पर बस का संचालन अर्चना अवस्थी पत्नी सुबोध कुमार अवस्थी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

परिवहन निगम से भी कम होगा किराया

ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए इस बस सेवा का किराया बेहद किफायती रखा गया है। जनहित का ध्यान रखते हुए इस योजना के तहत यात्रियों से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की सामान्य बसों से भी कम किराया वसूला जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

देखें बस संचालन की पूरी समय सारणी (टाइम टेबल)

बस संचालिका द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तिस्ती से माती मुख्यालय और वापसी के लिए निम्नलिखित समय सारणी उपलब्ध कराई गई है:


ये भी पढे-  गाँव से शहर का सफर अब हुआ आसान कानपुर देहात को मिली नई बस सेवा की सौगात


रूट 1: तिस्ती से माती (सुबह की समय सारणी)

स्टेशन का नाम आगमन / प्रस्थान का समय
तिस्ती सुबह 07:00 बजे (प्रस्थान)
रसूलाबाद सुबह 07:30 बजे / 07:45 बजे
कहिंजरी सुबह 08:00 बजे / 08:15 बजे
बनीपारा सुबह 08:35 बजे / 08:40 बजे
रूरा सुबह 09:00 बजे / 09:10 बजे
अकबरपुर सुबह 09:30 बजे / 09:35 बजे
माती सुबह 10:00 बजे (आगमन)

रूट 2: माती से तिस्ती (शाम की वापसी समय सारणी)

स्टेशन का नाम आगमन / प्रस्थान का समय
माती दोपहर 15:00 बजे (प्रस्थान)
अकबरपुर दोपहर 15:30 बजे / 15:45 बजे
रूरा शाम 16:15 बजे / 16:30 बजे
बनीपारा शाम 17:00 बजे / 17:10 बजे
कहिंजरी शाम 17:30 बजे / 17:40 बजे
रसूलाबाद शाम 18:00 बजे / 18:05 बजे
तिस्ती शाम 18:30 बजे (आगमन)

Related Articles

AD
Back to top button