उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में तेज रप्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कस्बे में बीती शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।युवक घर से बस स्टाफ सामान लेने जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रप्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के शिवली कस्बे में बीती शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।युवक घर से बस स्टाफ सामान लेने जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रप्तार डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।हादसे में डीसीएम का पिछला टायर युवक के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान शिवाजी नगर शिवली निवासी सुनील कुमार कुशवाहा के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है।मोहित रात करीब 9.30 बजे अपनी बाइक से बस स्टाफ जा रहा था तभी कानपुर बिधूना राष्ट्रीय राजमार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के सामने विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया।हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।मृतक के पिता सुनील कुमार,मां प्रेमलता भाई अमित व सुमित का रो रो कर बुरा हाल था।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button