कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तंत्र मंत्र के शक में महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला,हालत गंभीर

भेजा गया हैलट,आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर गांव में बीते गुरुवार की रात तंत्र मंत्र के शक में एक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को  उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक महिला गुड्डन देवी घर पर अकेली थी।महिला का पति किशन कुमार रेलवे में वेंडर का काम करते हैं और अक्सर घर से बाहर रहते हैं।

आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक अभिनेष कुमार जो रिश्ते में महिला का भतीजा है महिला के  घर में घुसा और महिला के गले में कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।जिसके बाद आरोपी महिला को मरणासन्न हालत में छोड़ मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही बरौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।पुलिस के मुताबिक आरोपी भतीजे को शक था कि महिला द्वारा किए गए तंत्र के कारण ही बीते महीने उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

इसी शक के चलते उसने हमला किया।पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं खुला किशोर की मौत का राज,बिसरा सुरक्षित


 

Related Articles

AD
Back to top button