कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंगलपुर में बाइक और साइकिल की भिड़ंत में मासूम बच्ची समेत तीन घायल

दो की हालत गंभीर, घायलों को भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव के पास गुरुवार को एक बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक किशौरा गांव निवासी हरीबाबू अपनी मोटरसाइकिल से मंगलपुर जा रहे थे।सुरासी गांव के समीप जगदीशपुर निवासी बटेश्वर 70 वर्ष की साइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई।बटेश्वर अपनी नातिन लवली के साथ जैतापुर औरैया स्थित अपनी बेटी पप्पी के घर से लौट रहे थे।

हादसे में हरीबाबू,बटेश्वर और नातिन लवली तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर शिरोमणि सिंह ने हरीबाबू और बटेश्वर की हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां उनका उपचार जारी है।

 


ये भी पढे-  निर्जला एकादशी पर व्यापारियों ने किया शरबत वितरण


 

Related Articles

AD
Back to top button