उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा में गांव किनारे जंगल में पेड़ से लटका मिला फैक्ट्रीकर्मी का शव,आत्महत्या की आशंका

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान सिंहुठा अहिरान गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र राघवेंद्र उर्फ शिवरतन के रूप में हुई है

रूरा।कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान सिंहुठा अहिरान गांव निवासी संतोष कुमार के पुत्र राघवेंद्र उर्फ शिवरतन के रूप में हुई है।मृतक राघवेंद्र उर्फ शिवरतन नवीपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।गुरुवार रात उसका शव गांव किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।घटना की सूचना मृतक के भाई अखिलेश ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button