कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दिवंगत शिक्षिका शगुफ्ता परवीन को शिक्षकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शोक सभा में शिक्षकों का उमड़ा हुजूम

राजेश कटियार, कानपुर देहात। विकासखंड सरवनखेड़ा के कम्पोजिट स्कूल रनिया बालक वर्ग में मंगलवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाले माहौल में शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा विद्यालय में कार्यरत समर्पित सहायक अध्यापिका शगुफ्ता परवीन के असामयिक निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुलाई गई थी। इस दुःखद घड़ी में क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शोक सभा की शुरुआत में उपस्थित सभी शिक्षकों और अधिकारियों ने दिवंगत शिक्षिका शगुफ्ता परवीन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद, दिवंगत आत्मा की शांति और उनकी पवित्र स्मृति को नमन करते हुए सभी ने दो मिनट का सामूहिक मौन रखा। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अभिषेक द्विवेदी के संयोजन में संपन्न हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा शगुफ्ता परवीन जी एक अत्यंत कर्मनिष्ठ, मिलनसार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित शिक्षिका थीं। उनका असमय चले जाना पूरे शिक्षा जगत के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

सभा में मौजूद सभी शिक्षकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और दिवंगत शिक्षिका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षा के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

इस दुःखद मौके पर मुख्य रूप से धीरेन्द्र यादव, निरूपम कुमार तिवारी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चंद्रवीर पाल, शैलेश त्रिपाठी, विनय शर्मा, पीयूष मिश्रा, शशि लता मिश्रा, अलका तिवारी, दीप्ति कुशवाहा, अर्चना पुष्पेंद्र सिंह, संत कुमार दीक्षित, अग्निश कुमार, अंकित मिश्रा, नोडल संकुल प्रदीप कुमार, उमेश राठौर, विनोद कुमार, प्रतिभा, अतुल तिवारी, सरोज मिश्रा, अतुल शुक्ला, देवेंद्र सिंह, प्रतिभा अवस्थी, पूनम अवस्थी, रितु बाजपेयी, श्वेता बाजपेयी और मोईद अंसारी सहित विकासखंड सरवनखेड़ा के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

 


ये भी पढे-  स्कूलों में प्रार्थना सभा का नया नियम लागू, अब इस तय क्रम में ही गूंजेंगे राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान


 

Related Articles

AD
Back to top button