कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बंबे में डूबकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लोहे के गाटर से साइकिल निकालते वक्त अनियंत्रित होकर बंबे के गहरे पानी में गिरा।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हीरानगर गांव के पास मंगलवार सुबह एक मजदूर की बंबे में डूबने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान हीरानगर गांव निवासी 40 वर्षीय धनपत पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक धनपत मजदूरी के पैसे लेने बैजू पुरवा गांव जा रहा था।गांव के पास बंबे को पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल नहीं था।वहां लोहे का गाटर रखा था।सुबह करीब 9 बजे धनपत साइकिल से इसी गटर को पार कर रहा था।इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत बंबे के गहरे पानी में जा गिरा।घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने धनपत को बंबे में गिरते देखा तो शोर मचाया।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर धनपत को पानी से बाहर निकाला।लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।धनपत की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सीमा,मां रामसखी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में भारी बारिश का अलर्ट: 21 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


 

Related Articles

AD
Back to top button