कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों के खाते में वापस कराए ₹24,800

फोन हैक कर उड़ाए गए थे रुपये, साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत

कानपुर देहात:

जनपद कानपुर देहात में साइबर अपराधों पर रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस (साइबर हेल्प डेस्क) को बड़ी सफलता मिली है। अज्ञात साइबर ठग द्वारा फोन हैक कर दो पीड़ितों के खातों से उड़ाई गई कुल 24,800 रुपये की धनराशि को पुलिस ने पूरी तरह से रिकवर कराकर उनके खातों में वापस भेजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अरशदपुर निवासी लक्ष्मण कुमार के खाते से 5,000 रुपये और कस्बा शिवली निवासी अजय कुमार के खाते से 19,800 रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत थाना शिवली स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक अमरींद्र बहादुर सिंह और उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह की टीम ने कंप्यूटर आपरेटर अतुल कुमार व महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई को दोनों पीड़ितों की पूरी धनराशि उनके खातों में वापस करा दी। अपने पैसे वापस मिलने पर पीड़ितों ने शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा मोबाइल खोने पर संचार साथी ऐप (CEIR पोर्टल) का उपयोग करें।


ये भी पढे-  बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET-UG विवाद और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच लिया फैसला; कहा- “युवाओं का भविष्य राजनीति में न उलझे”


Related Articles

AD
Back to top button