कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद से माती मुख्यालय के लिए बस सेवा शुरू, विधायिका पूनम संखवार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत रसूलाबाद को मिली नई बस सेवा की सौगात।

 कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026’ के तहत कानपुर देहात के रसूलाबाद ब्लॉक के निवासियों को सुगम और सस्ते यातायात की बड़ी सौगात मिली है। रसूलाबाद विधानसभा की विधायिका पूनम संखवार ने बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार और उप्र परिवहन निगम माती डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुहम्मद अशफाक भी मौजूद रहे

यह बस सेवा अजनपुर से शुरू होकर ढकपुरवा, ब्राम्हणपुरवा, रजपुरवा, उसरी, रसूलाबाद, मिण्डाकुआ, गढ़वा, जिनही, महेरा, बिलाहा, गाऊपुर, जगनपुर, डगराहा, बनीपारा, रूरा, तिगाई, मुक्तापुर, नरिहा और अकबरपुर होते हुए माती मुख्यालय तक संचालित की जाएगी। इस सेवा का संचालन सुबोध कुमार अवस्थी द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा

आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बस का किराया उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सामान्य बसों की तुलना में कम रखा गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ती और सुलभ यात्रा का लाभ मिल सके

बस की समय सारणी के अनुसार, सुबह 7:00 बजे अजनपुर से प्रस्थान कर यह बस रसूलाबाद, बनीपारा, रूरा और अकबरपुर होते हुए सुबह 10:00 बजे माती पहुंचेगी। वहीं वापसी में दोपहर 2:30 बजे माती से रवाना होकर शाम 5:30 बजे अजनपुर पहुंचेगी। इस नई परिवहन सेवा से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में काफी आसानी होगी


ये भी पढे-  कानपुर देहात: डेरापुर ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी बीडीओ ने सचिवों को दिए सख्त निर्देश



Related Articles

AD
Back to top button