कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिए निर्देश

कानपुर देहात कलेक्ट्रेट में फरियादियों की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

मामलों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: बीएसए की अध्यक्षता में एआरपी और एसआरजी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न


 

Related Articles

AD
Back to top button