कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: रसूलपुर गोगूमऊ में बेवा के घर सेंध लगाकर 5 लाख के जेवरात पार, गजनेर पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
गजनेर थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए चोर, कीरतपुर स्कूल चोरी व बाइक चोरी का सुराग न लगने के बाद अब बेवा के घर को बनाया निशाना

सरवनखेड़ा कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोगुमऊ गांव स्तिथ एक मकान के पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे चोरों ने अलमारी के लाकर तोड़कर लगभग पांच लाख रूपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी होने पर यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पामां चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अभी थाना क्षेत्र के कीरतपुर गाँव में राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कालेज से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया था जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई थी कि हौसलों से बुलंद चोरों ने पुलिस को खुला चुनौती दे डाली।
गजनेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गोगूमऊ गाँव निवासी सुनील कुमार की तीन साल पहले मौत होने से उनकी पत्नी बबलीअपने पांच साल के बेटे शिवा के साथ मकान में रहती है।बबली ने बताया कि वह रात साढ़े ग्यारह बजे मकान के दूसरे हिस्से में बने एक कमरे में बेटे के साथ सो गई।रात में अज्ञात चोर मकान के पीछे से सेंध लगाकर अंदर घुसे और नीचे कमरे में रखी अलमारी के लाकर तोड़ कर समान को बिखरा दिया इसके बाद चोर जीने से ऊपर पहुंचे और उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खाली कमरे में पड़े बेड के अंदर रक्खे समान को खंगाला।
चोर उनके घर से हार, पायल,झाला,तीन अगुठी,4 जोड़ी हल्के पायल,तोडिया,झुमकी, हाफ पेटी,दो मंगल सूत सहित करीब पांच लाख रूपये के जेवरात चोरी कर ले गए।सुबह जब वह जगी तो नीचे जाने के लिए उसने दरवाजा खोलना चाहा परन्तु भीतर से बंद होने से उसे चोरी होने का अंदेशा होने पर उसने ऊपर से शोर मचाकर आसपास के लोगो को बुलाया।लोगो ने नीचे से आकर दरवाजा खोला।घर में समान बिखरा पड़ा था तथा जेवर गायब था। इसकी सूचना यू पी 112 पुलिस को दी।सूचना पर पामां चौकी इंचार्ज मोहनवीर भी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के कीरतपुर गाँव के राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कालेज में ताला लाकर तोड़ कर लाखों रूपये कीमत का माल पार कर दिया था। और घटना के एक सप्ताह भी नहीं गुजरा कि गोगूमऊ गाँव में बेवा के घर सेंध लगा कर पांच लाख रूपये से अधिक के जेवरात पार कर दिए। यही नहीं बल्कि एक माह पूर्व गजनेर चौराहे से दिनेश सचान के टेंट हाउस की दुकान पर खडी बाइक चोरों ने दिन दहाड़े पार कर दिया था। जिसका पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
इस संबंध में पामां चौकी इंचार्ज मोहन वीर ने बताया की जानकारी मिली है मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्र की जा रही है। अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कारवाई की जाएगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Tags
कानपुर देहात गजनेर चोरी



