कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: DM कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न तहसीलों एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

 


ये भी पढे- कानपुर देहात: शिवली में गांजा तस्कर को कोर्ट ने सुनाई सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी कामयाबी


 

Related Articles

AD
Back to top button