कानपुर देहात: एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों पर एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया
सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में आज चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु एंटी-सैबोटाज चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायालय माती के गेट एवं परिसर, तहसील कार्यालय एवं परिसर तथा पुखरायां रेलवे स्टेशन परिसर में एंटी-सैबोटाज चेक टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्ति, वस्तुओं एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए।
उक्त अभियान का उद्देश्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना एवं विश्वास बनाए रखना रहा। जनपद पुलिस द्वारा पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ चेकिंग अभियान संचालित किया गया।



