उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मंगलपुर में 80 हजार नगदी समेत कीमती जेवरात पार,सोता रहा परिवार

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बीती रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 80 हजार नगदी समेत करीब दो लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बीती रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 80 हजार नगदी समेत करीब दो लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह हुई।जागने पर उन्होंने देखा कि कमरे की कुंडी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे करीब दो लाख के जेवरात और 80 हजार रुपए नगद गायब थे।पीड़ित मयंक कटियार ने आशंका जताई है कि घर के आसपास कुछ जर्जर मकान गिरे पड़े हैं।संभवतः चोरों ने उन्हीं रास्तों से घर में प्रवेश किया होगा।घटना की सूचना तत्काल मंगलपुर थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।मंगलपुर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है।मामले की जांच की जा रही है।जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button