कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा में रिंद नदी में मिला 30 वर्षीय युवक का शव,नहीं हो सकी पहचान; शिनाख्त में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अपौना गांव के पास रिंद नदी में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला है।शव नदी में बहकर आया हुआ प्रतीत होता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि रविवार को डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि औरैया की तरफ से एक अज्ञात युवक का शव अपौना गांव के पास रिंद नदी में बहकर आ गया है।घटना की जानकारी मिलते ही इलाकाई लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलने पर एस आई उदय सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को नदी से निकलवाकर उसके शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु भरकस प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस के मुताबिक मृतक का रंग गेहुंआ,बाल काले,कद औसतन,इकहरा बदन है।मृतक ने अपने शरीर पर गोल गले की हाफ बनियान,रंग गंदुम,नीले रंग की लोअर जिस पर सफेद धारियां हैं तथा रूपा फ्रंटलाइन नीला अंडरवियर पहन रखा था।

पुलिस ने मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर संपर्क सूत्र क्षेत्राधिकारी अकबरपुर 9454401470 तथा संपर्क सूत्र थाना प्रभारी रूरा 9454403702 पर सूचना देने की बात कही है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button