कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं स्कूल पहुँचकर बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवाई

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। मलासा विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय डीग में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने वहाँ पहुँचकर स्वयं दवा का सेवन किया उसके बाद बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई और उन्हें कृमि संक्रमण से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एल्बेंडाजोल टेबलेट स्वयं खाकर के किया। विद्यालय पहुंचने पर खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह, सभी एआरपी, छात्र-छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने बीएसए का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बीएसए ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, कृमिनाशक दवा के महत्व और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने, नाखून साफ रखने, स्वच्छ पेयजल व भोजन का सेवन करने तथा आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से अपने परिवार और पड़ोसियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और योग के विभिन्न आसनों का मनमोहक प्रदर्शन किया।

बीएसए ने बच्चों के अनुशासन, उत्साह और योग प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सपना सिंह, एआरपी क्रमश: योगेंद्र त्रिवेदी, अश्विनी कटियार, कुलदीप सैनी, प्रधानाध्यापिका ममता देवी, सहायक अध्यापिका श्वेता मिश्रा, अपर्णा एवं शिक्षामित्र विकांक्षा, शशि एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button