कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अकबरपुर तहसील में गूंजा वंदे मातरम, प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

तहसील परिसर से अकबरपुर इंटर कॉलेज तक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया एकता का संदेश

कानपुर देहात: तहसील अकबरपुर परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पांडेय सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, समस्त लेखपाल और तहसील के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातः साढ़े नौ बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया, जिसके बाद पूरा परिसर देशभक्ति के माहौल से भर गया। इसके उपरांत तहसील परिसर से अकबरपुर इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनुशासन के साथ पदयात्रा कर देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। यात्रा अकबरपुर इंटर कॉलेज पहुंचकर सकुशल संपन्न हुई।

 

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: 1922 स्कूलों में तिरंगा यात्रा के साथ गूंजा देशभक्ति का जज्बा


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button