कानपुर देहात: कानपुर देहात में 300 बच्चों और खेल प्रेमियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के संदेश से गुंजायमान हुआ शहर
एडीएम अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; खेल विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ भव्य आयोजन
कानपुर देहात: जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्धिकी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन में आज जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
रैली में कानपुर देहात के लगभग 300 बच्चों, अध्यापकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों एवं जनमानस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण, जिला युवा अधिकारी प्रिया तिवारी, क्रीड़ा सचिव संजय मिश्रा तथा डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर कटियार जी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
तिरंगा रैली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।



