कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,नाइट शिफ्ट के बाद मिला शव

देरी से सूचना मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा, हार्ट अटैक या गैस रिसाव की आशंका

कानपुर देहात: जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में सोमवार रात नाइट शिफ्ट के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।मृतक की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के बरगवां गांव निवासी प्रेम कुमार के रूप में हुई है।प्रेम कुमार कंपनी में काम करते थे।परिजनों का आरोप है कि उनकी मौत करीब 12 बजे रात को हो गई थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उन्हें करीब चार घंटे बाद सुबह सूचना दी।

आज मंगलवार सुबह जब परिजन कंपनी पहुंचे तो उन्होंने प्रबंधन से मौत की जानकारी देर से देने को लेकर सवाल जवाब शुरू कर दिए।कुछ ही देर में वहां हंगामा शुरू हो गया।घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली और डेरापुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया।पुलिस मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के सटीक कारणों का पता लग सकेगा।बरगवां गांव निवासी प्रेम कुमार भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में मजदूरी करते थे।सोमवार रात वह रोज की तरह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने पहुंचे थे।परिजनों के मुताबिक रात करीब 12 बजे उनकी कंपनी परिसर में ही मौत हो गई।

हालांकि उस समय परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी गई।परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना सुबह करीब चार बजे दी गई।करीब चार घंटे बाद सूचना दिए जाने को लेकर परिजनों में नाराजगी बढ़ गई।घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मंगलवार सुबह कम्पनी पहुंचे और उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मौत की जानकारी मांगी।परिजनों का आरोप था कि अगर घटना रात 12 बजे हुई तो उन्हें सूचना देने में इतनी देरी क्यों की गई।मौत की वजह स्पष्ट न होने और सूचना देने में देरी के आरोपों के चलते परिजन आक्रोशित हो गए।परिजनों ने कंपनी प्रबंधन से मामले की पूरी जानकारी सामने रखने की मांग की।स्थित को नियंत्रित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली और डेरापुर की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।प्रेम कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसको लेकर फिलहाल अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।स्थानीय लोग हार्ट अटैक की आशंका जता रहे हैं वहीं कंपनी में कूड़ा और वेस्ट डिस्पोज करने का काम होने के कारण गैस रिसाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस कंपनी प्रबंधन से घटना के बाबत जानकारी जुटा रही है।साथ यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि प्रेम कुमार की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई तथा परिवार को सूचना देने में देरी क्यों की गई।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: 18 साल पुराने आर्म्स एक्ट मामले में फैसला, अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा


 

Related Articles

AD
Back to top button