कानपुर देहात: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सकुशल बरामद की किशोरी
राजपुर पुलिस ने घर से दबोचा वांछित आरोपी, नाबालिग को ले जाने के मामले में दर्ज था मुकदमा
कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजपुर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 27 जून 2026 को वादिनी ने राजपुर थाने में तहरीर देकर अपनी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को धीरेन्द्र द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 74/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान राजपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर, कानपुर देहात को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा और रिजर्व कांस्टेबल 463 उदयवीर शामिल रहे।
ये भी पढे- कानपुर: पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़कर हुआ 600 रुपये,पढे पूरी खबर



