उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

कानपुर: रुदायन में ज्ञानवती शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार व मैत्री भोज संपन्न: प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित

अपर जिला जज पी.के. जयंत रहे मुख्य अतिथि, बच्चों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और भारत का संविधान भेंट कर बढ़ाया हौसला

राजेश कटियार, हाथरस/कानपुर। जनपद हाथरस के पैतृक गांव रुदायन में 16 अगस्त 2026 को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विश्वजीत सिंह द्वारा अपने माता-पिता की प्रेरणा से ज्ञानवती शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण व मैत्री भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राम सिंह राना की अध्यक्षता और माननीय पी.के. जयंत (अपर जिला जज) के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ​

डॉ विश्वजीत के आमंत्रण पर कोरी समाज संगठन (कानपुर नगर/देहात) के अध्यक्ष राकेश चंद कमल के आदेशानुसार संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कानपुर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सरोज कुमार बौद्ध, विश्वनाथ प्रसाद (एडवोकेट), तुलाराम कमल, राजेश सोनकर, रविंद्र कुमार, उदल सिंह सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ​मंच से विचार व्यक्त करते हुए विश्वनाथ प्रसाद (एडवोकेट) ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया तथा समाज से पाखंडवाद व आडंबर से दूर रहने की बात दृढ़ता से रखी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व भारत का संविधान भेंट कर प्रोत्साहित किया गया:
प्रथम पुरस्कार: ₹11,000
​द्वितीय पुरस्कार: ₹8,000
​तृतीय पुरस्कार: ₹5,000
​सांत्वना पुरस्कार: 5 बच्चों को ₹3,000-₹3,000

​आयोजकों द्वारा सभी दूर-दराज से आए छात्र-छात्राओं व उनके संरक्षकों को आने-जाने का किराया भी प्रदान किया गया। इसके साथ ही मंचासीन अतिथियों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई, जिसके पश्चात सभी ने मैत्री भोज में भाग लिया। यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने हाथरस में कानपुर के मूल निवासी, पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान में आजाद समाज पार्टी (हाथरस) के विधानसभा प्रत्याशी माननीय आदित्य प्रकाश वर्मा (आईपीएस) के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। संगठन के सदस्यों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर उनकी नई राजनीतिक व सामाजिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं और सामाजिक उत्थान के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Related Articles

AD
Back to top button