कानपुर देहात: मेडिकल नर्सिंग (आया) / कम्प्यूटर ट्रेड मे प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन
कानपुर देहात में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात: उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव ने बताया कि उद्योग निदेशालय द्वारा संचालित अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिये चार माह की अवधि का 90 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र रनियां कानपुर देहात द्वारा मेडिकल नर्सिंग (आया) / कम्प्यूटर ट्रेड मे प्रशिक्षण चलाया जायेगा।
उक्त योजनान्तर्गत पात्र आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी आवश्यक है इच्छुक आवेदक आनलाईन https://msme.up.gov.in आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कानपुर देहात में किसी भी कार्यालय दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।
प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों की पात्रता निम्नवत है:-
1- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये।
2- शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल`
3- आधार कार्ड
4- फोटो
5- बैंक पासबुक की फोटो जिसमें बैंक शाखा एवं खाता संख्या
6- जाति प्रमाण



