कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन, दोपहर 2 बजे से होगा विशाल भंडारा; प्रसाद बनाने की तैयारियां तेज

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा विशाल भंडारा, डॉ. आदित्य व भूपेंद्र सचान ने श्रद्धालुओं से की प्रसाद ग्रहण करने की अपील।

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां (कानपुर देहात): कस्बे में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीय कार्यालय में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रतिनिधि अशोक सचान के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मानस मर्मज्ञ राघव रामायणी द्वारा संगीतमय रामकथा व अखंड पाठ का अमृत रसपान कराया गया। पाठ के विश्राम पर विधि-विधान से हवन-पूजन एवं भव्य आरती संपन्न हुई।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत आज दोपहर 2:00 बजे से पार्टी कार्यालय परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में भंडारे के लिए महाप्रसाद तैयार करने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। डॉ. आदित्य सचान एवं भूपेंद्र सचान ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे से भक्तों में प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा, जिसके लिए क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर अमित सचान (जनता ट्रॉली), संदीप सचान, किशोर सचान, तारबाबू सचान, डॉ. प्रशांत सचान, बल्लन सचान, परवेज सचान, सभासद सोनू यादव, पूर्व सभासद मनोज यादव, सुनील कुमार, व्यापार मंडल कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि पटेल, पीयूष सचान, सचिन सचान एवं डिंपल सचान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button