कानपुर देहात: सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, गैरहाजिर मिले कर्मियों का वेतन रोका
कार्यालय में फाइलों के रखरखाव पर जताई नाराजगी, कमियां जल्द सुधारने के कड़े निर्देश
कानपुर देहात। कार्यालयों में समयबद्धता और कार्यशैली को दुरुस्त करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जय गोविन्द ने शनिवार को सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचे इस निरीक्षण से दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
निरीक्षण के दौरान कई पटल अधिकारी और कर्मचारी अपनी निर्धारित सीट से गैरहाजिर पाए गए। सीएमओ ने इस लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने का आदेश दिया। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है कि बिना पूर्व अनुमति के वे ड्यूटी से अनुपस्थित क्यों थे।
इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभिन्न कक्षों का जायजा लेते हुए पत्रावलियों के रखरखाव और लंबित प्रकरणों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने फाइलों को व्यवस्थित रखने, लंबित मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आई सभी कमियों को अतिशीघ्र दूर कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
ये भी पढे- कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, दिए अहम निर्देश



