कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात शिवली पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक और बकरी चोर गैंग पकड़ा, एक गिरफ्तार व दो बाल अपचारी हिरासत में

चेकिंग के दौरान रामगढ़ पुल के पास से दबोचे गए चोर, अकबरपुर और रूरा से चुराई थी बाइक व बकरी

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद दो किशोर बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लिया है।

प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रामगंगा नहर पटरी रास्ते पर रामगढ़ पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भेवान की तरफ से एक बाइक पर तीन सवार बिना हेलमेट लगाए एक बकरी लादकर आते दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोका। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपनी पहचान शिवा दीक्षित पुत्र अरुण कुमार दीक्षित (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम चाट निवादा थाना रसूलाबाद के रूप में बताई। साथ में दो किशोर भी मौजूद थे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक (यूपी 77 पी 0644) उन्होंने 15-16 अगस्त की रात आगू रोड, थाना अकबरपुर क्षेत्र से चुराई थी, जिसका मुकदमा संबंधित थाने में दर्ज है। वहीं बकरी को उन्होंने 20 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र में रिन्द नदी के पास चरवाहे से चोरी किया था।

पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक, एक बकरी, 3 मोबाइल फोन और 180 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना शिवली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार शिवा दीक्षित और दोनों बाल अपचारियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात : ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली में प्रबंध समिति चुनाव संपन्न, संतोष कुमार कटियार बने नए अध्यक्ष


Related Articles

AD
Back to top button