कानपुर देहात : ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली में प्रबंध समिति चुनाव संपन्न, संतोष कुमार कटियार बने नए अध्यक्ष
राजेश नारायण कटियार को मिली प्रबंधक की जिम्मेदारी, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से हुआ निर्वाचन
कानपुर देहात। ग्राम विकास इंटर कॉलेज बुधौली में शनिवार को प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात के जिला समन्वयक और निर्वाचन पर्यवेक्षक सत्य नारायण कटियार की प्रत्यक्ष उपस्थिति व देखरेख में नियमों के तहत पूरी हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से ध्वनि मत द्वारा प्रबंध समिति के विभिन्न पदों के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया। निर्वाचन के परिणामों के अनुसार संतोष कुमार कटियार को अध्यक्ष, विजय पाल सिंह को उपाध्यक्ष तथा राजेश नारायण कटियार को प्रबंधक पद पर चुना गया। इसके साथ ही उपप्रबंधक के रूप में रमेश चन्द्र कटियार और कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार कटियार को निर्विरोध जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उपस्थित सदस्यों में अरुण कुमार कटियार, अजय कुमार कटियार, राम मनोहर, देव नारायण और संतोष कुमार कटियार सहित प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार कटियार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। सभी ने आशा व्यक्त की कि नई प्रबंध समिति विद्यालय के शैक्षणिक और बुनियादी विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।



