भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानपुर देहात के सभी स्कूल कल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश
मौसम विभाग के अलर्ट और सावन के अंतिम सोमवार को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्टी
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान और सावन के अंतिम सोमवार को कांवड़ यात्रा रूट की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्र हित और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए 24 अगस्त 2026 सोमवार को जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियम जिले के सभी बोर्डों पर लागू होगा। इसके तहत परिषद विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, प्राइवेट स्कूलों और सीबीएसई/आईसीएससी/माध्यमिक बोर्ड से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक छुट्टी रहेगी।
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर जारी इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे खराब मौसम और रूट डायवर्जन को देखते हुए कल अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।
ये भी पढे- भारी बारिश की चेतावनी: कानपुर देहात में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में कल रहेगा अवकाश



