कानपुर देहात: भोगनीपुर में बसपा की विधानसभा स्तरीय बैठक, संगठन मजबूती और मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथन
मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली और जीतेंद्र संखवार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, सेक्टर व बूथ कमेटियों की समीक्षा
भोगनीपुर, कानपुर देहात। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक स्थानीय रॉयल गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सेक्टर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
शीर्ष पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी, मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर व प्रयागराज मंडल नौशाद अली, मुख्य मंडल प्रभारी जीतेंद्र संखवार, बौद्धप्रिय गौतम, मंडल प्रभारी अजय गोयल, जानसन संखवार, ओबीसी भाईचारा संयोजक उदय पाल और बसपा जिलाध्यक्ष जवाहर संखवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता, बूथ और सेक्टर कमेटियां हैं। बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर स्तर पर एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति
बैठक में जिला उपाध्यक्ष शमशाद खान, जिला महासचिव रामदुलारे कमल, जिला सचिव रामस्वरूप अटल, बामसेफ जिला संयोजक अवधेश कुमार, बीवीएफ जिला संयोजक राधे लाल, विधानसभा प्रभारी ज्ञानचंद्र संखवार, सुधीर गौतम, निर्मल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य संजय सचान, पूर्व मंडल प्रभारी संजीव सचान, पूर्व प्रत्याशी जुनैद खान, मुकेश पाण्डेय, उदय संखवार, प्रधान बिरोहा सत्यप्रकाश, प्रधान मऊ दिनेश कुमार, तालिब राईन, कामरान कुरैशी, हरिराम दारोगा, सुरेंद्र गौतम, कैलाश मास्टर, कामता प्रसाद, अशोक गौतम, अजीत गौतम, देवनारायण, शिववीर सिंह चौबे, युवराज गौतम, ऋषि गौतम, रामाधार संखवार, दर्शन सिंह संखवार, रिक्खीलाल संखवार, आनन्द राव, प्रधान धर्मेंद्र यादव, सिपाही लाल, मेवालाल, जगजीवन बौद्ध, प्रधान कल्याण सिंह, राजबहादुर कोटेदार, रामसिंह संखवार, बीरेन्द्र संखवार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, विमल कुमार, गुलाब कुमार, ओपी, संदीप सेन, विधानसभा उपाध्यक्ष किशन शुक्ला, विजय नारायण, ओम प्रकाश, जगपाल, जिलेदार संखवार, कालका प्रसाद संखवार, रामसजीवन संखवार, राकेश कोटेदार, अरविंद बौद्ध, राहुल गौतम, विशाल गौतम, गुलाब राय, मनीष कुमार, प्रयागनारायण संखवार, दीपक कुमार, स्वप्निल गौतम, कौशिश गौतम, अंकित गौतम, विवेक दोहरे, पीयूष गौतम सहित सभी सेक्टर व बूथ कमेटियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



