उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रनिया में घर से गांजा बेच रही महिला गिरफ्तार, 770 पुड़िया अवैध मादक पदार्थ बरामद

कानपुर देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

कानपुर देहात। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रनिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कस्बा रनिया में अपने घर से गांजा बेचने वाली एक महिला को 770 पुड़िया अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

घर के बाहर गली से हुई गिरफ्तारी

थाना रनिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बा रनिया के बजरंग नगर में एक महिला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ललिता भदौरिया पत्नी बाबू सिंह भदौरिया (उम्र 46 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 14, बजरंग नगर, चिटिकपुर को उसके घर के बाहर गली से हिरासत में ले लिया।

2.635 किलोग्राम गांजा बरामद

तलाशी के दौरान अभियुक्ता के पास से 770 पुड़िया में पैक कुल 2.635 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रनिया में मु.अ.सं. 164/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीकृत किया है। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत अभियुक्ता को न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, महिला कांस्टेबल सुमन और महिला कांस्टेबल पूनम शामिल रहीं।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने बहू समेत मायके वालों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप


Related Articles

AD
Back to top button